BJP नेता का लव अफेयर: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यूसीसी का बनाया मजाक,अब पार्टी ने दिया नोटिस

Spread the love

 

ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया। यह सारा कारनामा हुआ सहारनपुर में, अब पार्टी ने इसका संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा है।

सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए। अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा है। उसमें कहा गया है कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। उन्हें सात दिनों में लिखित रूप से कार्यालय को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 


Spread the love
और पढ़े  भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love