BJP नेता की कंपनी अमर ज्योति 100 करोड़ ठगकर हुई फरार, निवेशकों ने किया हंगामा, फूट-फूटकर रोईं महिलाएं

Spread the love

मुनाफे का झांसा देकर बदायूं में 15 हजार लोगों से करीब सौ करोड़ रुपये निवेश कराने के बाद अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी ने दफ्तर समेट लिया। बदायूं स्थित कंपनी के दफ्तर और निदेशक के बरेली स्थित आवास पर शुक्रवार को निवेशकों और अभिकर्ताओं ने हंगामा किया। कंपनी का निदेशक सूर्यकांत मौर्य बरेली में भाजपा का महानगर मंत्री है। बताया गया है कि बरेली का कारोबार वही देखता है।

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मीरा सराय शेखूपुर रोड पर अमर ज्योति कंपनी का कार्यालय है। कंपनी करीब 30 साल से अभिकर्ताओं के जरिये आरडी और एफडी पर बैंकों के मुकाबले अधिक लाभ का झांसा देकर लोगों से निवेश करा रही है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। पहले जिम्मेदार टालमटोल करते रहे, अब अचानक वे लापता हो गए। रातोंरात कंपनी के मालिक ने ऑफिस खाली कर दिया।

BJP leader company Amar Jyoti fled after defrauding hundred crore rupees

 

शुक्रवार को दफ्तर का एसी उतारा जा रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे निवेशकों ने भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा किया। बाद में निवेशक बरेली आए। यहां सिंधुनगर कॉलोनी के सामने स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य और उसके भाई सूर्यकांत मौर्य के घर का घेराव कर नारेबाजी की। यहां समझाने पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने निवेशकों को बदायूं जाकर रिपोर्ट लिखवाने की सलाह दी।

 

बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बदायूं में फाइनेंस कंपनी बंद करके निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में बरेली में कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया, पर उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  चंपत राय समेत तीन की सिस्टम आईडी निष्क्रिय, चढ़ावा गणना की नई व्यवस्था लागू, नए CEO की जल्द होगी नियुक्ति

 

कोतवाली बदायूं के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि कंपनी के तीन अभिकर्ताओं को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। निदेशक के बारे में जानकारी की जा रही है। निवेशकों की समस्या का समाधान न हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घर से नहीं निकला भाजपा नेता, भाई ने लिखा- कोर्ट के आदेश पर नजर
अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड का निदेशक बताया जा रहा शशिकांत मौर्य व उसका भाई भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य घेराव के दौरान घर से बाहर नहीं निकले। दरवाजे पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोनों घर में हैं ही नहीं, केवल परिवार की महिलाएं हैं। इधर, बाहर हंगामा कर रहे लोग लगातार यही कहते रहे कि धोखेबाज घर के अंदर ही छिपे हैं। वह लोग उन्हें पकड़कर अपना हिसाब करेंगे। दिनभर घटनाक्रम चलता रहा। शाम को बारादरी पुलिस निदेशक भाइयों और उनके परिवार को घर से सुरक्षित निकालकर ले गई।
शाम को सोशल मीडिया पर मेसेज डालकर शशिकांत ने सफाई दी। लिखा कि उसकी मंशा गलत नहीं है, लेकिन जब मामला कोर्ट में पहुंच गया है तो अब वह कोर्ट के आदेश पर ही कुछ करेगा। कटरा चांद खां मोहल्ले में स्थित निदेशक शशिकांत के घर का घेराव कर निवेशक शाम तक नारेबाजी करते रहे। पुलिसकर्मियों ने उनको फिजूल में हंगामा करने के बजाय बदायूं जाकर रिपोर्ट लिखवाने की सलाह दी।
दोपहर 12 बजे बदायूं निवासी करीब सौ लोग शशिकांत के घर पहुंचे। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई इस कंपनी में लगा दी। अब कंपनी के लोग काफी समय से भुगतान अटका रहे हैं। शशि ने बताया कि उनके दामाद के चार लाख से ज्यादा रुपये फंसे हैं। अमित व मंजू आदि ने बताया कि वे कंपनी में बतौर कर्मचारी व अभिकर्ता जुड़े रहे। उनके भरोसे पर लोगों ने निवेश किया था और लोग अब उनसे ही हिसाब मांग रहे हैं।
बोर्ड से नाम और पद पुतवाया
हंगामे के दौरान सूर्यकांत व शशिकांत ने पेंटर को भेजकर अपने घर के बाहर भाजपा के रंग में लिखे अपने नाम और पद को पुतवा दिया। हालांकि, कई निवेशकों और अभिकर्ताओं ने ऐसा कराते हुए पेंटर का फोटो खींच लिया। बदायूं से आए पीड़ित अमित पाठक ने बताया कि शशिकांत ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर लगा रखी है। सूर्यकांत मौर्य तो महानगर संगठन में मंत्री है।
और पढ़े  हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच लोगों को हिरासत में
सूर्यकांत बरेली में इसी कंपनी का दफ्तर खोलकर लोगों को ठग रहा था। इन लोगों ने काफी समय से अपनी संपत्ति बेचनी शुरू कर दी थी। उन लोगों को 21 मई का समय दिया था, पर अभी तक किसी का हिसाब नहीं किया। आरोपियों के प्रभावशाली होने की वजह से उन लोगों को पुलिस-प्रशासन से न्याय की उम्मीद कम है। हालांकि, वह लोग अधिकारियों से मिलकर इन पर रिपोर्ट लिखवाएंगे।
बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने कहा कि धोखाधड़ी मुख्य रूप से बदायूं में हुई है तो नियमानुसार रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी। बदायूं पुलिस का पूरा सहयोग कर दोषियों की गिरफ्तारी कराएंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की याचिका पर इलाहाबाद HC में सुनवाई टली, कोर्ट ने यह दिया हवाला

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले की याचिका की सुनवाई को छह सप्ताह के लिए टाल दिया है। मामले की सुनवाई…


    Spread the love

    गौतमबुद्ध नगर में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े आए अधिकारी

    Spread the love

    Spread the love गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।…


    Spread the love