अयोध्या: बुजुर्ग मरीज की इंजेक्शन के ओवरडोज से हुई मौत, वार्ड बॉय और नर्स सस्पेंड

Spread the love

 

योध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। परिवारजनों ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक नरेंद्र बहादुर सिंह को बीपी और शुगर की परेशानी थी। उनकी बेटियों ने बृहस्पतिवार शाम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

इंजेक्शन का ज्यादा डोज देने की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया है। लापरवाही पाए जाने पर वार्ड बॉय अखिलेश और संबंधित स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच कर मामले में जो भी अन्य दोषी पाए जाएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक बुजुर्ग मरीज की बेटियों का कहना है कि जब तक हमारी बात सीएम योगी तक नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने पिता का शव नहीं ले जाएंगे। पीड़ित परिवार अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रजौरा गांव का रहने वाला है।


Spread the love
और पढ़े  कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love