भाजपा नेता अनीता शरद पाठक बाबा के द्वारा देवकाली तिराहे पर भव्य खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

भाजपा नेता अनीता शरद पाठक बाबा के द्वारा देवकाली तिराहे पर भव्य खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर अयोध्या मेयर प्रत्याशी भाजपा नेता अनीता शरद पाठक बाबा के द्वारा देवकाली तिराहे पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता शरद पाठक बाबा का स्वागत किया। खिचड़ी भोज में हजारों की संख्या अयोध्यावासी शामिल हुए।वहीं भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने कहा कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है।सनातन धर्म में या मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य न्याय के देवता शनि देव व उनकी माता छाया से मिलने गए थे।और महाभारत काल में भी यह मान्यता है की इसी दिन भीष्म पितामह ने अपनी देह का त्याग किया था।कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन स्नान व पूजन अर्चन करके दान पुण्य करता है उसे सौभाग्य प्राप्त होता है। इस मौके पर देवकाली तिराहे पर इस खिचड़ी भोज आयोजन के दौरान भाजपा नेता यश पाठक बाबा,टिंकू मोदनवाल, मोहम्मद अनीस (गुड्डू भाई), सैयद अतीक अहमद ,मोनू चक्रवर्ती, मनोज यादव ,रौनक मौर्या रामू प्रजापति, इस्तियाक ,संजय यादव,अनिल पांडे ,सुनील पांडे ,सुरेंद्र यादव, सुजीत यादव ,शरद प्रताप सिंह आदि ने लोग शामिल हुए।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…