Bihar- खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

Spread the love

कालाबाजारी के मुद्दे पर घिरी सरकार

खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने मोतिहारी में कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। भाजप विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मेरे क्षेत्र में भी खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकार प्राथमिकी तो करती है लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

Bihar Budget Session Live: भाजपा जदयू के विधायकों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को घेरा

कचरा निस्तारण के मुद्दे पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कचरा से लोग परेशान हैं। रिहायशी इलाके में ही डपिंग यार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मेडिकल वेस्ट का कोई समाधान नहीं है। इसके बाद मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। काम हो रहा है। इस पर जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार कहा काम नहीं हो रहा है। विजय सिन्हा के समर्थन में पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा खड़े होकर बोलने लगे कि मंत्री विजय सिन्हा अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने पूछा कि आप प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या? तब विजय सिन्हा खड़े हुए और सुनील सिंह को जवाब दिया।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ
  • Related Posts

    Bihar: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveनीट छात्रा से जुड़े चर्चित मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को जहानाबाद के पतियावा गांव पहुंची। टीम ने छात्रा के माता-पिता से लगभग…


    Spread the love

    Bihar- नए कार्यालय में पहुंचते ही सम्राट ने अपराधियों को दी सीधी चेतावनी, कहा- सुधर जाएं या राज्य छोड़ दें

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज फिर अपराधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार छोड़ना होगा।…


    Spread the love