Bihar: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार

Spread the love

बांकीपुर विधानसभा में हो रहे उप चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज तीन प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसके कारण समाहरणालय में भारी गहमागहमी रही। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रत्याशी नीरज सिन्हा, जन सुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर और जनशक्ति जनता दल की वीणा मानवी ने नामांकन किया। इनमें वीणा मानवी को नामांकन के तत्काल बाद गिरफ्तार किए जाने से अलग तरह का माहौल बन गया। इससे पहले प्रशांत किशोर और नीरज सिन्हा भारी संख्या में समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।

कलेक्ट्रेट तक पहुंचने के पहले इनके साथ बाइक और गाड़ियों का बड़ा काफिला था। समर्थकों की भीड़, जुलूस और शक्ति प्रदर्शन के बीच आज बांकीपुर की राजनीति का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। उप चुनाव में नामांकन के इच्छुक लोगों ने कुल 44 नॉमिनेशन रसीद कटा रखे थे। तीन बजे तक नामांकन होना था। अब तक एक किन्नर समेत 15 का आज नामांकन हो चुका है। बाकी जो तीन बजे कांउटर के पास पहुंच गए, वह कतार में हैं।
नामांकन से पहले बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे पीकेबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले जन सुराज के संस्थापक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार सुबह सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। धार्मिक दर्शन के बाद वह पटना के लिए रवाना हुए। प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत और हार का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा काम ईमानदारी से जनता के सामने एक विकल्प रखना है। अब यह जनता तय करेगी कि वह हमें चुनती है या किसी अन्य दल के उम्मीदवार को।

और पढ़े  Bihar- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

 

भाजपा प्रत्याशी ने जनता को बताया मालिक, काम का भरोसा

भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा का काफिला डाकबंगला चौराहा, एस. पी. वर्मा रोड, बिस्कोमान, डीएम आवास, कारगिल चौक होकर गांधी मैदान से घूमते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां नामांकन के पहले और बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा अपने काम की बदौलत 31 साल से यहां जनता की आंखों का तारा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने अपने विधायक को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते देखा है और अब उनके सामने एक कार्यकर्ता आगे बढ़ाया जा रहा है। नीरज के नामांकन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सहित एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love