Bihar: एसपी का बिहार के डीजीपी को मैसेज- इतने रुपए भेजो! पुलिस हुई सक्रिय तो निकला ठगी का नेटवर्क

Spread the love

 

साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बिहार के डीजीपी विनय कुमार बताकर खगड़िया के एसपी राकेश कुमार से रुपये ठगने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को एसपी खगड़िया के सरकारी मोबाइल नंबर 90318282210 पर अज्ञात नंबर 8286663274 से व्हाट्सएप पर संदेश भेजा गया। संदेश में खुद को डीजीपी बताते हुए गूगल पे अकाउंट नंबर भेजकर पैसे की मांग की गई। शक होने पर साइबर थाना में पु.नि. श्वेता भारती के बयान पर कांड संख्या-42/25 दर्ज की गई।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच के आधार पर टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार ठगों की पहचान मधुकांत कुमार, पिता: ब्रह्मानंद ठाकुर, निवासी: अजमतपुर वार्ड-09, थाना बैराटी, वैशाली और निखिल कुमार उर्फ निकिल, पिता: हेमंत कुमार पासवान, निवासी: लारूई हुसैनावाद, थाना बैराटी, वैशाली के रूप में की गई है।

 

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे एक साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हैं। यह गिरोह लोगों को लालच देकर उनके नाम पर मोबाइल सिम और बैंक खाते खुलवाता था और बाद में उन्हीं का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में करते थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो पासबुक, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड एवं दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस सफल अभियान में पु.उपा. निशांत गौरव, पु.अ.नि. चंद्रकांत कुमार, सिपाही गुलशन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love