Bihar- बिहार के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से 3 की मौत, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Spread the love

बिहार के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। कोसी सीमांचल के जिलों में अहले सुबह बारिश हुई है। लोगों को ठंड महसूस हो रही है। आज मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को गया, जहानाबाद, अरवल, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, रोहतास, भभुआ,  औरंगाबाद,  भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सीवान, वैशाली, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। शुक्रवार शाम और रात वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।  गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जमुई के चकाई बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव निवासी शिक्षक रंजीत दास की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है।

मौसम विभाग की अपील पढ़िए
मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love