बिहार: पेशी के लिए आए कैदी “छोटे सरकार” अभिषेक को कोर्ट परिसर में गोलियों से भूना ।।

Spread the love

बिहार: पेशी के लिए आए कैदी “छोटे सरकार” अभिषेक को कोर्ट परिसर में गोलियों से भूना ।।

पटना के दानापुर सिविल कोर्ट में शुक्रवार दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। कैदी बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट आया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने कैदी को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी। गोली लगते ही कैदी जमीन पर गिर गया। जबतक लोग उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुष्टि दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने की है। मृतक की पहचान बिहटा के सिकंदरपुर का कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ़ अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है। अभिषेक विधायक के भाई की हत्या के आरोप में करीब डेढ़ साल पहले बेऊर जेल आया था।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना
  • Related Posts

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love

    Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए …

    Spread the love

    Spread the loveपटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार रात ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना टेम्पो स्टैंड के पास…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *