Bihar: मोंथा के कारण नहीं उड़ पाया नीतीश-तेजस्वी का हेलीकॉप्टर, पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश

 

 

बिहार में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जारी है। पिछले 24 घंटे से पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। आज पूरे बिहार के अधिकांश जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

Bihar Weather: Cyclone Montha impacts Bihar, rain alert issued in several districts including Patna: Election

खराब मौसम का चुनावी सभाओं पर भी असर
इधर, खराब मौसम का असर चुनावी रैली पर भी पड़ा है। सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई स्टार प्रचारकों का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया है। सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से निकलेंगे। वहीं तेजस्वी यादव वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इधर, वैशाली के लालगंज में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यन की चुनावी सभी भी देरी से हुई। यहां जनसभा स्थल और हेलीपैड तक जलजमाव हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद सभा हुई। लोग करीब एक फीट पानी में खड़े होकर जनसभा में शामिल हुए। इतना ही नहीं खराब मौसम के कारण गुरुवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बारिश के कारण तेजस्वी यादव की बिहारीगंज और आलमगंज की जनसभा रद्द हो गई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज के अधिकांश स्थानों पर आज बारिश के आसार हैं। वहीं बिहार के अधिकांश जिलों का न्यूनतम पारा गिरकर 22 डिग्री तक चला गया है। पिछले 24 घंटे में सुपौल के फुलपरास इलाके में सबसे अधिक 144 एमएम बारिश हुई।
और पढ़े  बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती
  • Related Posts

    बिहार: जदयू ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाला,इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त…

    बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी, घंटों बाधित रहा यातायात

    बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप दोपहर बाद तीन वाहनों के बीच जोरदार…