बिहार:  NDA का शक्ति प्रदर्शन:- PM मोदी ने पांच बार झुककर किया अभिवादन, गमछा लहराया

Spread the love

बिहार में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के शक्ति प्रदर्शन की तरह भी देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा-NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में पीएम मोदी का खास अंदाज भी दिखा। समारोह के दौरान सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं दीं

 

दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सबसे पहले वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ थामकर मंच के आगे की ओर बढ़े। इसके बाद पीएम मोदी ने पांच बार झुककर जनता का अभिवादन किया। मंच पर मौजूद शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के पास जाकर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया और फिर जनता की ओर मुड़कर अपना गमछा लहराया। बदले में गांधी मैदान में मौजूद लोगों ने भी अपना अपना गमछा लहराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

 

चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी कई बार ऐसा कर चुके हैं। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जब वे बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे, तब भी उन्होंने गमछा लहराकर जनता का अभिनंदन किया था।


Spread the love
और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love