बिहार: कटिहार के रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन पर दिखाई धौंस, थाना प्रभारी निलंबित

 

कटिहार जिले के बारसोई में एक रेस्टोरेंट के अंदर पुलिस अधिकारी और एक भाई-बहन के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना शुक्रवार, 24 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब दोनों खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे।

बिहार: कटिहार के रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन पर दिखाई धौंस, थाना प्रभारी निलंबित

 

जानकारी के मुताबिक, चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान के दौरान बारसोई थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल अपनी टीम के साथ इलाके के होटलों और रेस्टोरेंट्स की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान वे बीआर-11 रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां एक युवक और युवती से पूछताछ करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर पहले सामान्य पूछताछ कर रहे थे, लेकिन बात आगे बढ़ते ही लहजा तीखा हो गया और उन्होंने ऊंची आवाज में धौंस दिखाना शुरू कर दिया।

 

रेस्टोरेंट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंस्पेक्टर का रवैया काफी आक्रामक था, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस अधिकारी के व्यवहार पर सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

वहीं, मामले पर बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी करीब रात 8 बजे टीम के साथ चेकिंग के लिए निकले थे। सूचना मिली थी कि बीआर-11 रेस्टोरेंट में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जांच के दौरान नाम-पता पूछने पर बात बहस में बदल गई। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़े  बिहार: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, CM सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, 1 गंभीर

    बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो पुल की…

    बिहार: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, CM सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से गन्ना उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘गन्ना विकास रथ-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने…