Bihar भीषण सड़क हादसा: कार ने चलते ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 5 कारोबारियों की मौत

Spread the love

 

टना में सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात पटना-गया-डोभी फोरलेन स्थित परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कार से निकालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के दौरान सभी शव कार में ही फंस गए। कटर व क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आननफानन में शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल पर मौजूद मनेर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि शवों के पास मिले मोबाइल और कागजात से उनकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना दी गई है, जिसके बाद रात में ही परिजन अस्पताल पहुंच गये।

मृतक राजेश कुमार के भाई ने बताया कि सभी लोग फतुहा से लौट रहे थे। राजेश कुमार की कीटनाशक और कृषि उत्पादों की एजेंसी है और सभी कारोबारी एक साथ बिहटा-सरमेरा रोड होते हुए पटना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार ने चलते ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार कुछ दूर तक खींचती चली गई। ट्रक चालक को घटना की तत्कालीन जानकारी नहीं हो पाई थी। फिर अन्य गाड़ी वालों ने ट्रक को रुकवाया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में मनेर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा संभवत  तेज रफ्तार के कारण हुआ।

और पढ़े  Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

    Spread the love

    Spread the loveदरभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर…


    Spread the love