Bihar- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के रिश्तेदार के घर गोलीबारी, अपराधियों ने पथराव भी किया, 3 घायल

Spread the love

राजधानी के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शुक्रवार देर रात बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

दो लोगों की हालत गंभीर 
घायलों में मंत्री के समधी राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं। मनीष और नितीश की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

चार लोगों पर परिजनों ने लगाया आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गोतिया (परिवार) के बीच जमीन विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुकेश, स्वर्गीय सतेंद्र के बेटे दीपक और प्रिंस समेत अन्य लोगों ने मिलकर करीब 15 राउंड फायरिंग की और तलवार, लाठी-डंडों तथा पथराव से हमला किया। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़े  बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79% विद्यार्थी सफल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बदलाव, राज्यसभा की सदस्यता से पहले मिली Z+ सिक्योरिटी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा में फेरबदल किया गया है। अब सीएम नीतीश कुमार को जेड प्लस (Z+) श्रेणी…


    Spread the love

    बिहार- नोएडा जैसा दर्दनाक सड़क हादसा, मौत, अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा

    Spread the love

    Spread the loveसारण प्रमंडल के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सत्यनारायण मोड़ के पास घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर एक बुलेट…


    Spread the love