बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित करेगा। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पंजीकरण करवाया था। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट होने वाला है जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट यानी कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 23 मार्च दोपहर 1:30 पर जारी कर दिया जायेगा। BSEB के ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी साझा की गई है।








