Bihar: घने कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, 48 घंटे बाद और बढ़ेगी ठंड

Spread the love

बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पटना, गया, जहानाबाद, अरवल और नालंदा में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। इतना नहीं पटना, गया समेत में आज अहले सुबह से घना कोहरा छाया है। इससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में मंगलवार को घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।

 

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

वहीं भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया जिलों के कई इलाकों में अगले तीन घंटे के दौरान बहुत घना कोहरा पड़ने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा बिहार का मौसम

और पढ़े  Bihar- चापाकल का पानी पीने से प्राइमरी स्कूल के 12 बच्चे बीमार, कराया गया भर्ती

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। गयाजी जिले में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया, जबकि नालंदा, अरवल और जहानाबाद में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 15.0 से 22.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। वहीं अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस राजगीर (नालंदा) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.6 से 12.7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। गयाजी में न्यूनतम दृश्यता मात्र 50 मीटर दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। 23 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों के कुछ इलाकों में भी शीत दिवस की आशंका जताई गई है। 24 से 26 दिसंबर के बीच राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

और पढ़े  Bihar: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक...

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक…

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी दलों…


    Spread the love

    Bihar: ‘युवाओं के बाद बिहार से CM का भी पलायन’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर PK का तंज

    Spread the love

    Spread the loveजन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ बिहार से युवाओं का पलायन…


    Spread the love