Bihar- गैस संकट पर बड़ा फैसला! सिलेंडर के लिए DAC नंबर खत्म, लेकिन होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा असर

Spread the love

रभंगा जिले में गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कौशल कुमार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सिलेंडर लेने के लिए 6 अंकों वाले DAC नंबर की अनिवार्यता खत्म कर दी है। डीएम ने दरभंगा जिले के सभी गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन कम से कम 500 उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी गैस गोदामों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती करने का भी आदेश दिया गया है। डीएम ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित

इन दिनों शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। ऐसे में सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई घरों में लोग मजबूरी में लकड़ी और कोयले पर खाना बनाने लगे हैं। सिलेंडर की कमी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-छोटे चाय दुकानों पर भी साफ दिखने लगा है। कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि कई दुकानों पर छोटे इंडक्शन चूल्हे पर चाय बनाकर ग्राहकों को दी जा रही है। कुछ जगहों पर रेस्टोरेंट मालिकों ने सूचना चिपका दी है कि सिलेंडर की कमी के कारण मेन्यू में कटौती कर दी गई है। वहीं ग्राहकों को यह भी बताया जा रहा है कि खाना परोसने में 15 से 20 मिनट की देरी हो सकती है।

और पढ़े  बहरीन आक्रमण- ईरान का बहरीन के एल्युमिनियम प्लांट पर हमला, दो कर्मचारी घायल, आईआरजीसी ने ली जिम्मेदारी

 

रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ी परेशानी

रेस्टोरेंट संचालक अरुण शर्मा ने बताया कि उनके दरभंगा में चार बड़े रेस्टोरेंट हैं। आम दिनों में यहां प्रतिदिन 8 से 10 सिलेंडर की खपत होती है। अभी शादी-विवाह का समय है, इसलिए सिलेंडर की कमी से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सिस्टम को चलाने के लिए उन्होंने बिजली से चलने वाले उपकरण खरीद कर रेस्टोरेंट में लगाए हैं। लेकिन बिजली वाले उपकरणों से हमेशा डर बना रहता है, क्योंकि किचन में पानी का काफी इस्तेमाल होता है। मजबूरी में इसी तरह काम चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सिलेंडर की कमी से होटल कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। होटल में काम करने वाले मजदूरों को भी पैसा देना पड़ता है, लेकिन अगर समय पर डिलीवरी नहीं होगी तो ग्राहक कैसे आएंगे।

मिठाई दुकानदारों की भी बढ़ी दिक्कत

मिठाई दुकान के मालिक बंटी कुमार ने बताया कि सिलेंडर की कमी से परेशानी और बढ़ गई है। कई बार ग्राहकों को समय पर ऑर्डर नहीं दे पा रहे हैं। इससे कई बार ग्राहकों के साथ बहस की स्थिति भी बन जाती है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को संतुष्ट करना भी कठिन हो रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love