बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे से पहले भाजपा की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची..

Spread the love

 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अब तक सीट बंटवारे का एलान नहीं हुआ है। लेकिन, सोशल मीडिया पर भाजपा के कई संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान की ओर से कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम मुहर लगा दी गई है। इस सूची में भाजपा मौजूदा विधायक, मंत्री और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हैं। आलाकमान ने इन्हें सर्वे और समीकरण में फिट पाया है। सोशल मीडिया पर भी एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। हालांकि, भाजपा ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। कहा है कि भाजपा अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी करेगी। इधर, अमर उजाला की टीम ने कुछ वर्तमान विधायकों से भी इस लिस्ट को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि हमलोगों की तैयारी पूरी है। औपचारिक एलान होते ही नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया जाएगा।

कई मौजूदा विधायकों को मिला दोबारा मौका
सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में शामिल कई नाम मौजूदा भाजपा विधायकों के हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मौका देने का फैसला किया है। कुछ वर्तमान मंत्री को टिकट दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट शेयरिंग पर जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि एनडीए अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ मांगों के कारण अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया था। लेकिन, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट कहा है कि एनडीए में सबकुछ पॉजिटिव है। लगभग सबकुछ फाइनल हो चुका है।

जानिए, कहां से कौन होंगे उम्मीदवारों …

क्रमांक विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार
1 पारू अशोक कुमार सिंह
2 बरौली रामप्रवेश राय
3 गोपालगंज कुसुम देवी
4 गोरियाकोठी देवेन्द्रकांत सिंह
5 अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
6 हाजीपुर अवधेश सिंह
7 रोसड़ा (एससी) वीरेन्द्र पासवान
8 बेगूसराय कुंदन सिंह
9 बिहपुर कुमार शैलेन्द्र
10 कटोरिया (एसटी) निक्की हेम्ब्रम
11 बिहारशरीफ सुनील कुमार
12 बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचोल
13 झंझारपुर नीतिश मिश्र
14 छातापुर नीरज कुमार सिंह
15 फारबिसगंज विद्याशागर केसरी
16 बनमनखी (एससी) कृष्ण कुमार ऋषि
17 पूर्णिया विजय खेमका
18 कटिहार तारकिशोर प्रसाद
19 प्राणपुर निशा सिंह
20 सहरसा आलोक रंजन झा
21 दरभंगा संजय सरावगी
22 केवटी मुरारी मोहन झा
23 जाले जीवेश कुमार
24 औराई रामसूरत राय
25 कुड़नी केदार प्रसाद गुप्ता
26 बरूराज अरुण कुमार सिंह
27 लौरिया विनय बिहारी
28 चनपटिया उमाकांत सिंह
29 बेतिया रेणु देवी
30 हरिसिद्धि कृष्ण नंदन पासवान
31 बांकीपुर नितिन नवीन
32 पिपरा श्याम बाबू प्रसाद यादव
33 मधुबन राणा रणधीर सिंह
34 मोतिहारी प्रमोद कुमार
35 चिरैया लालबाबू प्रसाद गुप्ता
36 ढाका पवन जायसवाल
37 रीगा मोतीलाल प्रसाद
38 बथनाहा (एससी) अनिल राम
39 परिहार गायत्री देवी
40 बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
41 खजौली अरुण शंकर प्रसाद
और पढ़े  बंगाल- टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा, जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी

Spread the love
  • Related Posts

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love

    टीएमसी को झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी के 15 साल के शासन को बताया अराजक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से…


    Spread the love