Bihar-  एक खबर ने छीन ली दो जिंदगियां! ट्रेन हादसे में बेटे की मौत, सुनते ही पिता ने भी छोड़ दी दुनिया

Spread the love

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के चकवा जगदीशपुर गांव में उस समय मातम छा गया जब पिता और पुत्र की एक साथ अर्थी उठी। दोनों असम से अपने गांव होली पर्व मनाने के लिए लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया है कि पिता के साथ लौट रहे बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी से पिता काफी देर तक अनजान रहे और ट्रेन में आगे तक सफर करते रहे।

न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन से गिरने के कारण बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उधर पिता इस बात से अनजान होकर ट्रेन में कई स्टेशन आगे तक पहुंच गए।

बरौनी पहुंचने पर मिली घटना की जानकारी

जब पिता बरौनी स्टेशन पहुंचे, तब साथ में सफर कर रहे एक यात्री ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को लेने के लिए पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से घर लेकर आने लगे।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता की भी मौत

बताया गया है कि रास्ते में जब बुजुर्ग पिता को बेटे की मौत की खबर दी गई, तो यह सदमा वह सहन नहीं कर सके और उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार के लोग दोनों शवों को लेकर गांव पहुंचे।

उधर रेल पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर रात बेटे का शव भी गांव भेज दिया। जब घर पर पिता और पुत्र दोनों की लाश एक साथ पहुंची तो पूरे गांव में चीत्कार मच गया। मृतकों की पहचान विजय कुमार राय (45 वर्ष) और उनके पिता शंभू राय (68 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों साहेबगंज थाना क्षेत्र के चकवा जगदीशपुर गांव के रहने वाले थे।

और पढ़े  मानवता तार-तार: नाले में पड़ा नवजात का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर खाया,; दिल दहला देगा ये मामला

परिवार ने बताई पूरी घटना

घटना को लेकर मृतक के परिजन मंजय कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई विजय कुमार राय और बड़े चाचा शंभू राय असम के डिब्रूगढ़ में रहते थे। दोनों लोग होली पर्व मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार रात यह खबर मिली कि ट्रेन से गिरने के कारण विजय कुमार राय की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि साथ में यात्रा कर रहे एक यात्री ने ही इस घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजनों ने रेल पुलिस को सूचना दी।

बेटे की खबर सुनते ही टूट गए पिता

मंजय कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन पहुंचने के बाद वे लोग शंभू राय को निजी कार से घर ला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बेटे की मौत के बारे में पूछ लिया। जब उन्हें पूरी बात बताई गई तो सदमे में आकर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। पिता और पुत्र की एक साथ मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे अमित शाह और नितिन नवीन, नामांकन प्रकिया जारी

    Spread the love

    Spread the love   विधानसभा में एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन प्रक्रिया जारी बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार,…


    Spread the love

    बिहार- बदल रहे समीकरण: नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, क्या किसी महिला नेता को मौका दे सकता है एनडीए?

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से दिल्ली भेजने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब रही। नवंबर में हुए चुनाव भले ही नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए…


    Spread the love