बड़ी कामयाबी- दिल्ली पुलिस को मिली स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कामयाबी, ISIS का 3 लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी- दिल्ली पुलिस को मिली स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कामयाबी, ISIS का 3 लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार किया है। आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

बताया जा राह है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी रिजवान अली के बारे में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई और उसे पुलिस ने दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग के पास से गुरुवार रात में लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़े  दिल्ली: घरेलू हिंसा के आरोप लगाने भर से नहीं मिलेगी राहत, सबूत देना जरूरी, अदालत ने खारिज की महिला की याचिका
  • Related Posts

    मुहूर्त ट्रेडिंग लाइव: बीएसई व एनएसई में 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र, जानें संवत 2083 की शुरुआत कैसे

    दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (बीएसई और एनएसई) में एक घंटे के विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नए हिंदू कैलेंडर वर्ष ‘संवत…

    बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी: बोले- जहां कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी…