दिल्ली में बड़ी लूट- बाइक सवार बदमाशों ने धमकी देकर मांगे पैसे, 2 हवाई फायर करके मुंशी से छीन ले गए 25 लाख

नेताजी सुभाष प्लेस में बाइक सवार बदमाशों ने हवा में गोलीबारी कर केमिकल कंपनी के मुंशी से 25 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कूचा महाजनी से पेमेंट लेकर जा रहा था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

नेताजी सुभाष प्लेस स्थित केमिकल कंपनी में मंगल सेन मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। मंगल सेन शुक्रवार शाम कूचा महाजनी से एक कारोबारी से पेमेंट लेकर सुभाष प्लेस लौट रहे थे। तभी नेताजी फ्लाइओवर पर डी-माल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। गोली मारने की धमकी देकर पैसे मांगे और विरोध करने पर हवा में दो बार फायरिंग कर बैग छीनकर भाग गए।

सूचना पर उत्तरी पश्चिमी जिला उपायुक्त आकांक्षा यादव सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि हेलमेट पहने होने की वजह से वह बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित के पेमेंट लेने के बाद से ही बाइक सवार बदमाश उसका पीछा कर रहे थे।

और पढ़े  दिल्ली में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन से पहले ही दुनिया से चला गया देवांश, 30 नवंबर को था बर्थडे, मकान हुआ जमींदोज
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल के साथ गठबंधन का स्वागत किया,गठबंधन को वाजपेयी-आडवाणी ने सींचा

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस गठबंधन की प्राथमिकता पंजाब और पंजाब के…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…