BIG NEWS:- चौकीदारी कर रहे चौकीदार को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला,झोपड़ी से 400 मीटर दूर मिला शव

Spread the love

 

त्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रहे हैं यहां गुलरभोज थाना क्षेत्र में प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे चौकीदार को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय कश्मीर सिंह के रूप में हुई, कश्मीर सिंह गूलरभोज डैम क्षेत्र के पीपल पड़ाव रेंज में प्लांटेशन की चौकीदारी का काम करते थे, सुबह जंगल की ओर से आए हाथी ने कश्मीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया और उसे अपने पैरों से कुचल कर मार डाला, लोगों को जब चीखने की आवाज़ सुनाई दी तो लोग उसे तरफ़ भागे और किसी तरह हल्ला मचा कर हाथी को वहां से खदेड़ा, लेकिन तब तक चौकीदार की मौत हो चुकी थी, वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, दिनदहाड़े हुए हाथी के हमले से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

 

 

सूचना पर पीपलपड़ाव के रेंजर रूपनारायण गौतम और चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। रेंजर ने बिंदर को पिता के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जंगल में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
– यूसी तिवारी, डीएफओ


Spread the love
और पढ़े  चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love