बड़ा फैसला: दिल्ली में पार्सल यातायात पर चार दिन लगी पूरी तरह रोक, न होगी बुकिंग, न पिकिंग

उत्तर रेलवे ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 23 से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

सभी स्टेशनों पर रहेगी रोक
रेलवे के अनुसार दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला में सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन पर रोक रहेगी। इस अवधि में पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजिंग/पिकिंग से मुक्त रहेंगे। इन स्टेशनों पर आने और जाने दोनों प्रकार के पार्सल ट्रैफिक पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

यात्री व्यक्तिगत डिब्बे ले सकेंगे
हालांकि यात्रियों को उनकी व्यक्तिगत सामग्री यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति रहेगी। वहीं, सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध न केवल दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों पर लागू होगा, बल्कि अन्य डिवीजन होकर दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग या अनलोडिंग के लिए रुकने वाली ट्रेनों पर भी प्रभावी रहेगा।

उत्तर रेलवे ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है ताकि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

और पढ़े  छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया: पहले से अलर्ट मोड पर था पूरा स्कूल, फिर कैसे सबको चकमा दे गई 12वीं की बच्ची?
  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश काफी समय से पुलिस की पकड़…