दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई- पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे विदेशी हथियार, 10 गिरफ्तार

Spread the love

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और 200 कारतूस शामिल हैं।। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे।

 

क्राइम ब्रांच ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए। जिनमें सब-मशीन गन, स्टोएगर पिस्टल, PX-5.7 पिस्तौल, PX-3 पिस्तौल, शैडो CZ पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, टॉरस पिस्तौल और वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं। PX-5.7 पिस्तौल का बरामद होना चिंता का विषय है, क्योंकि इस पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है।

इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों को पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर होते हुए आते थे। इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को आपूर्ति की जा रही थी।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात,राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते…


    Spread the love

    होर्मुज में तनाव के बीच बोली सरकार- पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, देश में 60 दिन का तेल भंडार मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों…


    Spread the love