हिमाचल में बड़ा हादसा- कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, 4 लोगों की मौत, 18 की बची जान

Spread the love

लोड़ी दर्रा से जीभी जा रही दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर शनिवार शाम करीब 8:30 बजे सोझा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में जारी है।

 

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर गांव सोझा में हुआ। गाड़ी (डीएल 1 वीसी- 4958) में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल घायलों को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कई घायल झाड़ियों में फंसे थे। हमें डर था कि गाड़ी और नीचे जा सकती है। सभी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित निकाला। पुलिस, प्रशासन-दमकल विभाग की टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रहीं। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

जगह-जगह झाड़ियों में फंसे थे पर्यटक, मानव श्रृंखला बनाकर सड़क तक पहुंचाया
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। कुछ पर्यटक गाड़ी से छिटककर झाड़ियों में फंस गए, कुछ चट्टानों के पास अटक गए। आसपास चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम को गहरी खाई और घनी झाड़ियों के कारण घायलों तक पहुंचना आसान नहीं था। बिना देर किए मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायल बंजार अस्पताल में भर्ती हैं। यहां कुछ पर्यटकों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  Himachal-: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 656 अस्थायी चालक, प्रबंधन ने मांगे आवेदन, ड्राइविंग टेस्ट इस दिन होगा

 

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजस्व विभाग की सूची के अनुसार बंजार हादसे में घायल 16 पर्यटकों की पहचान अरहम, आयुषी, फिजा, मोहतीन, मोहित, गिन्नी, दीपाली, कर्ण, अभिनव, आदित्य, अनुराग, आंचल, आर्य, मदूप, निकिता और रोहित मेहरा के रूप में हुई है। दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य घायलों के नाम पते का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। कुछ घायलों के नाम की पुष्टि हो चुकी है, जबकि उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

न्यायिक जांच के आदेश
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि बारिश हो रही थी, लेकिन शाम को बारिश नहीं थी। प्रथम दृष्टया मैकेनिकल फाल्ट भी हो सकता है। हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

दो जगह खाई में गिरी कारें, 3 लोगों की मौत
ठियोग / नेरवा। सड़क हादसे में शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई और दो गंभीर घायल हुए हैं। शिमला के ठियोग में छैला-घूंड सड़क पर चनेर कैची में कार खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार सड़क पर कार खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल में हादसा: चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 4 की दर्दनाक मौत, छिटक कर दूर गिरे शव

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    हिमाचल: ‘बसें नहीं चलानी तो चाबियां सौंप दें’… HRTC हड़ताल पर डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का सख्त संदेश

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में…


    Spread the love