भीमताल बस हादसा- खबर अपडेट: हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5 , दो को किया एयरलिफ्ट,एम्स ऋषिकेश में होगा इलाज

 

नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। एक कार को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। आमडाली में हुई बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नेहा पंत और मनीष को बृहस्पतिवार को गौलापार हेलीपैड से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया। वहीं हादसे में घायल हुई पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा दीक्षा (20) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसे में मारने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।

इस दौरान भारी लापरवाही देखने को मिली। करीब 9 बजे एयर एंबुलेंस गौलापार हेलीपैड पहुंची, इसके बाद घायल को एंबुलेंस से एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया जिसमें लगभग 20 मिनट का समय लग गया। इस दौरान एयर एंबुलेंस का पायलट मौके पर नहीं था। जिसके इंतजार में लगभग 10 मिनट की देरी और हो गई। पायलट के आने के बाद 9:30 बजे एयर एंबुलेंस घायल को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।
और पढ़े  उत्तराखंड: स्वारना नदी उफनाई, सड़क-वाहन बहा ले गई, हरिद्वार में जलभराव, दून में टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…