भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें..महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी कर बुरे फंसे, दाखिल हुआ वाद

 

थुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा युवतियों पर दिए गए विवादित बयान पर उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब दो महिला अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ एसीजेएम न्यायालय में वाद दाखिल किया है। ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।

कुछ दिन पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने युवतियों को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। उनके विरुद्ध पुलिस और महिला आयोग में शिकायत के साथ ही कई जगह प्रदर्शन भी हुए। वहीं बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की सदस्य प्रियदर्शिनी मिश्रा और सौम्या शुक्ला ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में उनके विरुद्ध वाद दाखिल किया है।

 

इसमें कहा है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने कथा प्रांगण में 25 वर्ष से कम उम्र की युवतियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उनके इस बयान से 20 से 26 वर्ष तक की अविवाहित रहने वाली युवतियों की व्यापक स्तर पर भावनाएं आहत हुई हैं। महिला अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसीजेएम प्रथम की अदालत में कथावाचक के खिलाफ वाद दाखिल कर दिया है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक 3 निवासियों को बना चुके निशाना
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…