बेटिंग एप केस?: ED ने जब्त की क्रिकेटरों, फिल्मी हस्तियों की संपत्तियां; इन लोगों के नाम आए सामने

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कथित अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet की जांच में अब क्रिकेटरों और फिल्म स्टार के बाद सांसद का नाम भी शामिल हो गया है। इस मामले में आरोपियों की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अभी तक जांच एजेंसी ईडी द्वारा कुल 19 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। सूत्रों का कहना है कि इस केस की जांच का दायरा, अब बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में कई दूसरे जाने-माने चेहरे ईडी की पूछताछ के दायरे में आ सकते हैं। इनमें क्रिकेटरों के अलावा फिल्मी जगत के कई नाम शामिल होने की संभावना है। राजनीतिक दलों से जुड़ी कई हस्तियां भी ईडी के रडार पर हैं।

 

रडार पर ये बड़े नाम
सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के मामले की जांच में ईडी द्वारा जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें पूर्व क्रिकेटरों, फिल्म अभिनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों का नाम सामने आ रहा है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कथित वित्तीय लेन-देन का पता लगाया है। जिन व्यक्तियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, अंकुश हजरा, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा, तृणमूल कांग्रेस पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा शामिल हैं।

 

जानें किसकी कितनी संपत्ति हुई अटैच?
इस मामले में ईडी ने युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये (उनकी मां के नाम पर पंजीकृत), सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती 59 लाख रुपये,अंकुश हजारा 47.20 करोड़ रुपये और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को हुई है।

ईडी ने पहले भी 1xBet मामले में कई बड़े नामों के खिलाफ कार्रवाई की है। क्रिकेटर शिखर धवन से जुड़ी 4.55 करोड़ रुपये और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना से जुड़ी 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई थीं। अब 1xBet मामले में जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 19.07 करोड़ तक पहुंच गया है।

और पढ़े  New Rule: आज से खत्म हुआ UPI PIN का झंझट, अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट

 

क्या है मामला?

ईडी की जांच में पता चला कि इन सेलिब्रिटीज ने जानबूझकर अपने एजेंटों के जरिए 1xBet को प्रमोट करने के लिए विदेशी कंपनियों के साथ विज्ञापन कंपनियों के साथ अनुबंध किए थे। ये अनुबंध विदेशी कंपनियों के जरिए किए गए पेमेंट के बदले में किए गए थे, ताकि फंड के अवैध स्रोत को छिपाया जा सके, जो अवैध बेटिंग गतिविधियों से होने वाले अपराध की कमाई से जुड़े हैं।

ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि 1xBet भारत में बिना इजाजत के काम कर रहा था और सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के जरिए भारतीय यूजर्स को टारगेट करने के लिए सरोगेट ब्रांडिंग और विज्ञापनों का इस्तेमाल कर रहा था। एंडोर्समेंट के लिए पेमेंट विदेशी बिचौलियों का इस्तेमाल करके लेयर्ड ट्रांजैक्शन के जरिए किए गए थे ताकि फंड के अवैध स्रोत को छिपाया जा सके।


Spread the love
  • Related Posts

    GST- मार्च में जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के पार, सरकार की तिजोरी में जमा हुए 22.27 लाख करोड़

    Spread the love

    Spread the loveदेश में जीएसटी संग्रह में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में सकल जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 2,00,064 करोड़…


    Spread the love

    New Rule: आज से खत्म हुआ UPI PIN का झंझट, अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट

    Spread the love

    Spread the love   देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके UPI में आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत…


    Spread the love