Bengal: बारुईपुर में दुष्कर्म-मर्डर पर सियासत तेज, TMC का आरोप- ममता को किया गया नजरबंद, भाजपा क्या बोली?

श्चिम बंगाल में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टी टीएमसी ने रविवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। टीएमसी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। इसका मकसद ममता बनर्जी को बारुईपुर जाने से रोकना है। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक 11 साल की बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। ममता बनर्जी इसी बच्ची के परिवार से मिलने जाने वाली थीं।

टीएमसी ने क्या कहा?
टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि ममता बनर्जी का घर कालीघाट में है। उनके घर के बाहर की संकरी गली में 10 से ज्यादा पुलिस की गाड़ियां खड़ी कर दी गई हैं। पास में ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का भी घर है। वहां भी पुलिस तैनात है। टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्व सीएम बारुईपुर जाने वाली थीं। लेकिन उन्हें घर से निकलने से रोकने के लिए बाहर भारी पुलिस बल और बैरिकेड्स लगा दिए गए।
टीएमसी ने एक्स पर क्या लिखा? 
पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस तैनाती पर सवाल उठाए गए। टीएमसी ने इसे विपक्ष को डराने की कोशिश बताया। टीएमसी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा का एक ही एजेंडा है। टीएमसी ने एक्स पर लिखा ‘हमारी चेयरपर्सन, ममता बनर्जी बारुईपुर जाना चाहती थीं। जैसे ही यह बात पता चली, उन्हें बाहर जाने से रोकने के लिए उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बैरिकेड्स लगा दिए गए। उन्हें रोकने की इन कोशिशों के बावजूद, हमारी मांग वही है: #JusticeForBaruipur। दीदी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी पुलिस की तैनाती पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का रास्ता रोकने के लिए जानबूझकर पुलिस की गाड़ियां खड़ी की गई हैं।
क्या है मामला?
यह सारा विवाद बच्ची का शव मिलने के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ। यह बच्ची एक दिन पहले लापता हो गई थी। उसका शव कोलकाता से करीब 15 किलोमीटर दूर बारुईपुर के सूर्यपुर हाट इलाके में मिला। बच्ची का शव एक बोरे में भरा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए। लोगों ने सड़कें जाम कर दीं और टायर जलाए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। लोग दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
भाजपा ने क्या कहा?
बाद में यह घटना और हिंसक हो गई। एक गुस्साई भीड़ ने अपराध में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ, भाजपा ने टीएमसी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा ने इसे एक नियमित सुरक्षा व्यवस्था बताया। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि टीएमसी बिना बात का मुद्दा बना रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सिर्फ एक नाटक कर रही है।देबजीत सरकार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब पूर्व मुख्यमंत्री के पुराने सुरक्षाकर्मियों को बदला गया था, तब भी टीएमसी ने विरोध किया था। ममता बनर्जी को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अगर पुलिस उनके घर के बाहर गश्त कर रही है, तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने सवाल पूछा कि क्या प्रशासन ने ममता या उनकी पार्टी से कहा है कि वह घर से बाहर नहीं निकल सकतीं?

और पढ़े  राजस्थान नगर निकाय चुनाव- BJP की जीत पर पीएम मोदी बोले- यह सत्य की विजय का प्रमाण
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…