अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, ट्रंप बोले- साम्यवाद का खात्मा जरूरी, आतिशबाजी शुरू

Spread the love

मेरिका  अपनी आजादी के 250वें वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी। हालांकि, कई घंटो की देरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन दिया। अब लोग ऐतिहासिक आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं।

 

 

आतिशबाजी के बीच फिर आई बारिश

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन मौसम की खराबी के कारण कार्यक्रम प्रभावित रहा और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

ट्रंप ने बताया पहले से कितना मजबूत हुआ अमेरिका?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले ढाई सौ वर्षों से अमेरिका पूरी दुनिया के लिए उम्मीद, विश्वास, रोशनी और गर्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा से देश आगे भी यही भूमिका निभाएगा और पहले से अधिक मजबूत बनेगा। ट्रंप ने कहा कि 4 जुलाई 1776 से लेकर 4 जुलाई 2026 तक अमेरिका ने दुनिया को दिखाया है कि वह अत्याचार पर जीत हासिल कर सकता है और आजादी की रक्षा कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि आज अमेरिका पहले से अधिक मजबूत, स्वतंत्र, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

कई घंटे की देरी के बाद ट्रंप का भाषण शुरू

खराब मौसम के कारण कई घंटे की देरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में अपना संबोधन शुरू कर दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में मंच पर पहुंचते ही ट्रंप ने कहा, ‘गुड इवनिंग अमेरिका। अगर आपको लगता है कि यह आसान था, तो ऐसा नहीं था।’ तेज बारिश और आंधी की चेतावनी के कारण कार्यक्रम में देरी हुई थी और लोगों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। मौसम सामान्य होने के बाद समारोह दोबारा शुरू किया गया।

और पढ़े  देहरादून: बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, सभी जिलों मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी

कार्यक्रम शुरू, अब कुछ ही देर में ट्रंप देंगे भाषण

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के मुख्य समारोह की शुरुआत वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में हो गई है। खराब मौसम के कारण हुई देरी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। ट्रंप के मंच पर आने से पहले सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। गायक क्रिस्टोफर मैकियो ने ‘Ave Maria’ और ली ग्रीनवुड ने ‘God Bless the U.S.A.’ गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अब कुछ ही देर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love