Bengal: बंगाल चुनाव के लिए BJP की चौथी सूची जारी, सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

Spread the love

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। वहीं दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम बदला भी गया है। सूची के अनुसार, दूसरी सूची में घोषित मयनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे।

चौथी सूची में इन नेताओं के नाम
नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

भाजपा की सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
चौथी सूची में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तहत नए चेहरों और दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मौका दिया है। पार्टी ने चौरंगी सीट से हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संतोष पाठक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उत्तर 24 परगना जिले की मतुआ बहुल बगदा सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को टिकट दिया गया है। इसे मतुआ वोट बैंक को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

मतुआ वोट बैंक पर खास नजर
बगदा सीट से सोमा ठाकुर की उम्मीदवारी राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। यह क्षेत्र मतुआ समुदाय का गढ़ है, जो दक्षिण बंगाल की कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है। ऐसे में भाजपा इस समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। कोलकाता की चौरंगी सीट से संतोष पाठक को टिकट देकर भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ बढ़ाने का संकेत दिया है। पाठक पांच बार कांग्रेस पार्षद रह चुके हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

और पढ़े  कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

पूर्व आईपीएस अधिकारी को भी मौका
सोनारपुर उत्तर सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले वे लोकसभा चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन नामांकन खारिज होने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे। इस बार पार्टी ने उन्हें फिर से मौका दिया है। मयनागुड़ी सीट पर भी पार्टी ने बदलाव करते हुए कौशिक रॉय की जगह दलीम रॉय को टिकट दिया है।

अब तक 288 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है भाजपा
भाजपा पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी तक भाजपा ने 288 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में भाजपा ने 144 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। वहीं दूसरी सूची में 111 और तीसरी सूची में 19 नाम घोषित किए गए हैं। अब चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बंगाल भाजपा के कई बड़े चेहरे चुनाव लड़ेंगे, जिनमें सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, स्वप्न दासगुप्ता, निशीथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली, जितेंद्र कुमार तिवारी, कौस्तव बागची जैसे नामों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने संदेशखाली से चर्चा में आईं रेखा पात्रा को फिर से टिकट दिया है। साथ ही आरजी मामले में मृतक डॉक्टर की मां को भी इस बार भाजपा ने टिकट दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love

    Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7

    Spread the love

    Spread the loveइंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने…


    Spread the love