अयोध्या- फिर उपचुनाव से पहले मिल्कीपुर के युवाओं को मिली सौगात, कई नामचीन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

Spread the love

 

पचुनाव से पहले मिल्कीपुर के युवाओं को एक बार फिर सौगात मिलने जा रही है। उन्हें देश की कई नामचीन कंपनियों में जॉब के अवसर मिलेंगे। इसके लिए रायबरेली राजमार्ग पर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। इससे पहले अगस्त माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में बेरोजगारों को नौकरी मिली थी।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरियर सेंटर की ओर से पांच महीने के भीतर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेला का शुभारंभ 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर करेंगे। मेला में श्रम विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होगा। लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस बारे में जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि रोजगार मेला में आने वाली कंपनियों के पास विभिन्न पदों पर 5000 से अधिक रिक्तियां हैं। विभाग की ओर से कम से कम 1000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद 5000 तक की संख्या में जितने भी योग्य उम्मीदवार पहुंचेंगे, उन सभी के सामने रोजगार हासिल करने का सुनहरा अवसर होगा।

इन कंपनियों में नौकरी पाने का मिलेगा अवसर
अशोक लीलैंड, मारुति, एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जीफोरएस सिक्योरिटी इंडिया, यशस्वी स्किल, एसएन स्टफिंग सोल्यूशन, डिजिटल एजूकेशन एंड टेक्नालॉजी, एसपीएनएन बिजनेस, ब्राइट फ्यूचर, शिव शक्ति एग्रीटेक, अनुदीप फाउंडेशन, पुखराज हेल्थ केयर, कारस कृपा, एसके इलेक्ट्रिक व टीम प्लस एचआर सर्विसेज।

और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

रोजगार मेला के लिए उम्र की सीमा और पात्रता
रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in और ncs.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ पहुंचना होगा। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे भी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

 


Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love