रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार

क्षाबंधन की पूर्व संध्या बृहस्पतिवार शाम को घर जाने वालों की भीड़ से जगह-जगह भीषण जमा लगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में भी रफ्तार थमी। एनएच-नौ पर लालकुआं से डासना तक भयंकर जाम लगा रहा। यहां का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहनों की कतार का अंत ही नहीं नजर आ रहा है।

 

गाजियाबाद में डायवर्जन के बावजूद बृहस्पतिवार को एनएच-9 पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। डासना, लालकुआं और सेक्टर-62 के पास वाहन रेंगते नजर आए। वेव सिटी के आगे एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। 

यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन को देखते हुए 26 अगस्त से 28 अगस्त की रात तक एनएच-9 पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह कई भारी वाहन एनएच-9 पर पहुंच गए। डायवर्जन के पालन में लापरवाही से हाईवे पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया।

एनएच-9 पर लगे जाम का असर शहर के आंतरिक मार्गों पर भी पड़ा। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी रक्षाबंधन पर घर जाने वाली बहनों और नौकरीपेशा लोगों को हुई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा।

 

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने बताया कि त्योहार के चलते एनएच-9 पर यातायात का दबाव बढ़ा है। भारी वाहनों को हाईवे से बाहर किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता पर ईटानगर में हमला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…