अयोध्या: दिवाली से पहले राम जन्मभूमि के सभी मंदिरों में होने लगेंगे दर्शन, 15 अक्तूबर के बाद जा सकेंगे श्रद्धालु

Spread the love

 

राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर समेत सभी मंदिरों में दिवाली से पहले श्रद्धालुओं को दर्शन मिलने लगेंगे। परकोटा व सप्त मंडपम समेत अन्य मंदिरों को 15 अक्तूबर के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की तैयारी हो रही है। कुबेर टीला तक भी श्रद्धालु जा सकें, इसके लिए सड़क का निर्माण हो रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सभी मंदिरों में अक्तूबर से श्रद्धालुुओं को दर्शन मिलने लगेंगे। वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने का काम भी सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। परकोटा के बाहर शू रैक की बिल्डिंग बन गई है। यहां एक साथ 12 हजार जूता व चप्पल रखे जा सकेंगे। श्रद्धालु जूता-चप्पल पहनकर कुबेर टीला व सप्त मंडपम तक दर्शन और भ्रमण कर सकेंगे।

इस बार अयोध्या केंद्रित होगा ध्वजारोहण समारोह
चंपत राय ने बताया कि नवंबर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारी की जा रही है। यह 22 जनवरी, 2024 को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पुनरावृत्ति नहीं होगा। यह समारोह इस बार अयोध्या केंद्रित होगा। अयोध्या के आसपास 20 से 25 जिलों पर केंद्रित होगा। प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही इस कार्यक्रम को भी ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है। अतिथियों की सूची तैयार की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत राय के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर
  • Related Posts

    राममंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी,साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

    Spread the love

    Spread the loveश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का…


    Spread the love

    प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में HC में सुनवाई जारी, शाम तक आ सकता है आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के मामले में गंभीर संवैधानिक प्रश्न उठाए हैं।…


    Spread the love