उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के बेटे और बहु बने बीडीसी सदस्य, इस जोड़ी ने मचाई हलचल

Spread the love

 

राजनीतिक रूप से चर्चित रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का परिवार एक बार फिर सक्रिय राजनीति की ओर लौटता नजर आ रहा है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र से उनके बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट, जबकि उनकी पत्नी रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से चुनाव जीतकर लोगों का भरोसा हासिल किया है।

पति-पत्नी की इस जोड़ी की एक साथ जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कंडारी परिवार की पंचायत राजनीति में प्रभावशाली वापसी मानी जाएगी।

 

पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे कंडारी ने बाद में कांग्रेस का दामन थामा था।
 

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। तब से वे राजनीति से दूर ही है, लेकिन पंचायत चुनाव में बेटे और बहू की एक साथ चुनाव में जीत ने कंडारी परिवार का राजनीतिक जनाधार को फिर से मजबूत किया है।

और पढ़े  देहरादून- त्यूणी में बीमार महिला की आत्महत्या,घर से बिना बताए निकली, पेड़ पर लटका मिला शव

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love