बीसीएएस: भारतीय हवाई अड्डों पर अब काम नहीं कर पाएगी तुर्किये की कंपनी सेलेबी, केंद्र ने रद्द की सुरक्षा मंजूरी

Spread the love

 

 

विमानन सुरक्षा ब्यूरो  ने भारतीय हवाई अड्डे पर तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी।  यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए दी गई।

आदेश में क्या कहा गया
विमानन मंत्रालय के आदेश में कहा गया, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ग्राउंड हैंडलिंग की सुरक्षा मंजूरी 21 नवंबर 2022 को दी गई थी, उसे अब देश की सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।

क्यों उठाया गया यह कदम?
भारत और पाकिस्तान के हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान को खुला समर्थन दिया था। यही नहीं, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तुर्किये के ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। यही नहीं, तुर्किये ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई की भी निंदा की थी। इससे भारत और तुर्किये के संबंधों में एक बार फिर कड़वाहट आ गई है।

सेलेबी भारत में कहां-कहां काम करती है?
सेलेबी की वेबसाइट के मुताबिक, यह कंपनी भारत के 9 बड़े हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देती है-
– दिल्ली
– मुंबई
– कोच्चि
– कन्नूर
– बंगलूरू
– हैदराबाद
– गोवा
– अहमदाबाद
– चेन्नई

क्या होता है ग्राउंड हैंडलिंग?
ग्राउंड हैंडलिंग में यात्रियों के बैग, विमान की सफाई, बोर्डिंग प्रक्रिया और अन्य जरूरी जमीन से जुड़े काम शामिल होते हैं। अब सेलेबी भारत में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जोन में कोई काम नहीं कर पाएगी।


Spread the love
और पढ़े  सोलह साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, वारदात में शामिल तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love

    मौसम- पहाड़ पर बर्फबारी, मैदान में बारिश, पूर्वोत्तर में तेज हवा के साथ पड़ेंगे ओले, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है,…


    Spread the love