लालकुआँ:- आरपार की लड़ाई “गौला नदी के श्रमिक और खनन कार्य से जुड़े हजारों  लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, शहर में निकाला जुलूस”एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

Spread the love

 

 

 

लालकुआँ कुमाऊं की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी के श्रमिक और खनन कार्य से जुड़े हजारों वाहन स्वामी आज सड़कों पर उतरे और स्टोन क्रेशर संगठन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उन्होंने वाहन स्वामियों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
बताते चले कि गौला नदी में खनन निकासी में लगे हजारों वाहन स्वामियों और क्रशरों के बीच झगड़ा तूल पकड़ता जा रहा है। क्रेशर स्वामी द्वारा भाड़े में दो रुपए कम करने के बाद वाहन स्वामी उग्र हो गए हैं। इसी को लेकर आज हजारों वाहन स्वामियों और मजदूरों ने लालकुआं में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया साथ ही तहसील परिसर पहुंचकर वाहन स्वामियों ने उपजिला अधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग।
गौरतलब है कि गौला नदी मैं पिछले कई सालों से भाड़े रेट को लेकर इसी प्रकार की ऊहा पोह की स्थिति रहती है, इस बार भी फरवरी में जाकर गौला खुली थी, लेकिन फिर से वही पुराने हालत हो गए। आज फिर सभी खनन स्वामी ना सिर्फ आंदोलन पर आ गए बल्कि क्रेशर स्वामियों के खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया गया।
इधर आंदोलनकारियों ने कहा कि हर बार स्टोन स्वामियों द्वारा किसी ना किसी बात को लेकर वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जाता है इस बार भी माल में दो रूपये कम कर दिये है जिसको लेकर वाहन स्वामियों और मजदूरों में भारी आक्रोश है उन्होंने कहा कि स्टोन स्वामियों की मनमानी किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि जब तक वाहन स्वामियों को उनका तय रेट नहीं दिया जाता तब तक यहाँ आंदोलन चलता रहेगा।
इधर उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि वाहन स्वामियों द्वारा उन्हें एक ज्ञापन दिया गया जिसमें रेट बढ़ाने की मांग की गई है उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन द्वारा उक्त मामले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़े  टिहरी- घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love