बरगी बांध क्रूज हादसा- 9 की मौत, कई लापता, देखें सुरक्षित बचे और हताहतों की पूरी सूची

Spread the love

 

बलपुर के बरगी बांध में हुआ क्रूज हादसा बेहद दर्दनाक साबित हुआ है। सैर-सपाटे के लिए निकले कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन ने मृतकों व घायलों की सूची भी जारी कर दी है।

 

कैसे हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम 29 यात्रियों और 2 चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही क्रूज नाव अचानक आए तेज तूफान के कारण पलट गई। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच नाव संतुलन खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों ने नाव किनारे लगाने की गुहार लगाई, लेकिन आवाज चालक दल तक नहीं पहुंच सकी और हादसा हो गया।

मृतकों की संख्या 9 पहुंची

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि पहले 4 शव मिले थे, जबकि बाद में 5 और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

मृतकों की पहचान (प्रशासनिक सूची)

हादसे में चार महिलाओं की पहचान की पुष्टि हुई है:

  • नीतू सोनी (43 वर्ष), पति – कृष्णा सोनी
  • सौभाग्यम अलागन (42 वर्ष), पति – परिमल अलागन
  • मधुर मैसी (62 वर्ष), पति – जूलियस मैसी (दिल्ली निवासी)
  • काकुलाझी (38 वर्ष), पति – कामराज (खमरिया निवासी)

 

लापता लोगों की सूची

अब भी 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं: तमिल (5 वर्ष), विराज सोनी (6 वर्ष), मयूरम (9 वर्ष), पूनम थापा (7 वर्ष), रेशमा सैय्यद (66 वर्ष), आर.एच. सैय्यद, समीम जफर और ज्योति वास (34 वर्ष)

और पढ़े  Bhopal- सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा

24 लोग सुरक्षित, कई का इलाज जारी

प्रशासन के अनुसार, 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से कुछ घर लौट चुके हैं, जबकि कई घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती: राखी सोनी, विक्की सोनी, समृद्धि सोनी, आराध्या सोनी, मोहित नामदेव, अनामिका सोनी, रियाज हुसैन, तनिष्क वास, तनिष्का वास, जूलियस मैसी

सुरक्षित घर लौटे: इनिया, के. पूर्वी थारन, मनोज वास, कियान वर्मा, रोशन आनंद वर्मा, सरिता वर्मा, वृन्दा, महेश पटेल

अन्य सुरक्षित व्यक्ति: छोटे लाल गौड़, अंशिका वास, मंजू खड़गा (काठमांडू), जफर, सिया मैसी, करन वर्मा

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सेना, NDRF और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लाइफ जैकेट की उपलब्धता और उपयोग को लेकर भी जांच की बात सामने आई है। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

 

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बयान में कही ये बात

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हादसे को लेकर पर्यटन मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी बचे हुए लोगों को सुरक्षित ढूंढना है। साथ ही, एहतियात के तौर पर बांध में क्रूज संचालन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

और पढ़े  Election 2026 Live: लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी ने खड़े किए सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    MP: जिला अस्पताल में 22 मासूमों की मौत से हड़कंप! बीते 1 महीने से लगातार जा रही बच्चों की जान

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिला अस्पताल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई यानी एसएनसीयू में पिछले एक महीने के दौरान जन्म से…


    Spread the love

    Election 2026 Live: लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी ने खड़े किए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveदतिया में 30 जुलाई यानी आज मतदान होना है। मतदान से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेगा।   दतिया उपचुनाव: मतदाता तोड़ेंगे भाजपा का अहंकार- घनश्याम…


    Spread the love