Bank Work- जा रहे हैं बैंक तो ये 4 दस्तावेज जरूर रख लें अपने पास,वरना अटक सकता है आपका काम

 

 आपको किसी काम से बैंक जाना है? दरअसल, वैसे तो बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे होते हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है। इसमें डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने से लेकर कई अन्य काम शामिल हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

हम यूं भी कह सकते हैं कि आपको कुछ दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाना होता है। अगर आप बैंक जा रहे हैं और कुछ दस्तावेजों को लेकर साथ नहीं जाते हैं तो आपका काम भी अटक सकता है, क्योंकि इनकी जरूरत आपको अपने काम के लिए पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से डॉक्यूमेंट हैं जिनकी जरूरत आपको बैंक में पड़ सकती है।

 

 

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-

नंबर 1

  • अगर आप किसी भी काम से बैंक जा रहे हैं तो अपने साथ अपने बैंक की पासबुक लेकर जरूर जाएं। ये बैंक में आपकी पहचान होती है जिसमें आपकी बैंक खाते से जुड़ी कई जानकारियां होती हैं। वहीं, कई काम करवाते हुए ये चाहिए होती है। इसलिए पासबुक बैंक लेकर जानी चाहिए।
नंबर 2
  • जिस तरह से बैंक में पासबुक जरूरी है उसी तरह से आपका आधार कार्ड भी जरूरी है। बैंक में आपको इस दस्तावेज की बेहद जरूरत पड़ सकती है। केवाईसी करवानी हो या बंद खाते को चालू करवाना हो या कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने साथ आधार कार्ड जरूर रख लें।
नंबर 3
  • किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो अपने साथ पैन कार्ड ले जाना न भूलें। कई ऐसे काम होते हैं जैसे, लोन लेना हो, 50 हजार रुपये से ऊपर का लेन-देन करना हो या कई अन्य कामों के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसे अपने साथ जरूर ले जाएं।
नंबर 4
  • बैंक में एक और चीज की जरूरत पड़ सकती है और वो है आपकी पासपोर्ट साइज फोटो। अगर आप नया बैंक खाता खुलवा रहे हैं या कई बार किसी काम से जुड़ा कोई फॉर्म भर रहे हैं तो आपको बैंक में पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने पास ये जरूर रखें, ताकि आपका काम न अटके।
और पढ़े  ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…