Bangladesh: एक और छात्र नेता सिकदर को सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर, फिर बिगड़ेंगे हालात

बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी खुलना शहर में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने 2024 में हुए हिंसक छात्र विद्रोह के दूसरे लीडर के सिर में गोली मार दी। यह घटना जाने-माने युवा लीडर शरीफ उस्मान हादी की हत्या के कुछ दिनों बाद हुई। एनसीपी की जॉइंट प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर महमूदा मिटू ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा नेशनल सिटिजन पार्टी के खुलना डिवीजन हेड और पार्टी के वर्कर्स फ्रंट के सेंट्रल कोऑर्डिनेटर, मोहम्मद मोतालेब सिकदर को कुछ मिनट पहले गोली मार दी गई।

 

हादी हत्याकांड से जुड़ी कड़ी
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब बांग्लादेश अभी तक युवा नेता शरिफ उस्मान हादी की हत्या से उबर नहीं पाया है। हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी। 32 वर्षीय हादी को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह फरवरी में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार भी थे।

 

अंतरिम सरकार की प्रतिक्रिया
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने हादी की मौत पर देशभर में शोक दिवस मनाया था और हत्यारों को पकड़ने का भरोसा दिया था। हालांकि, नए हमले ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादी की हत्या के बाद ढाका और अन्य बड़े शहरों में दोबारा हिंसक प्रदर्शन देखे गए थे और अब खूलना की यह घटना हालात के और बिगड़ने के संकेत दे रही है।

और पढ़े  अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी
  • Related Posts

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…

    अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर आधी रात को बवाल: सांसद का दावा- छह महीने में 7वीं बार हमला, BJP ने बताया ड्रामा

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया। यह घटना उनके जन्मदिन समारोह के दौरान हुई, जब…