बागेश्वर धाम:- आपने कढ़ाई और बड़े बर्तनों में खाना बनते तो देखा होगा,मगर यहा जेसीबी और मिक्सर की मदद से बनाई जाती है महाप्रसादी |

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में इन दिनों बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मध्यप्रदेश और आस पास के राज्यों से पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए बागेश्वर धाम की तरफ से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने आम तौर पर कढ़ाई और बड़े बर्तनों में खाना बनते देखा होगा, लेकिन ददरौआ धाम में जेसीबी मशीन और मिक्सर मशीन में भक्तों के लिए महाप्रसादी बनाई जा रही है। वहीं प्रसाद के बनने के बाद इसे ट्रॉली में रखकर कथास्थल पर बांटने के लिए भेजा जाता है।

हर दिन होने वाले भंडारे के लिए करीब 400 क्विंटल आटा और गुड़ के मालपुआ, कई क्विंटल सब्जी बनाई जाती है। सब्जी के रखने के लिए यहां सबसे बड़े बर्तन तैया का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं भारी मात्रा में बनाई जाने वाली प्रसादी को जेसीबी मशीन और मिक्सर की मदद से तैयार किया जाता है। प्रसादी बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

और पढ़े  MP- ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी एटीएस ने संदिग्ध को दबोचा, लैपटॉप में मिले कई ई-मेल
  • Related Posts

    जबलपुर: नाबालिग की निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में पांच लड़कों ने घेरकर मौत के घाट उतारा, पत्थर और चाकू से गोदा

    शहर के नसीमाबाग स्थित चार खंभा इलाके में रविवार देर रात करीब एक बजे पांच लड़कों ने 17 वर्षीय किशोर की पत्थर से हमला करने के बाद चाकू से गोदकर…

    पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा एमपी: 19 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, 20 नवंबर के बाद बारिश के आसार

    मध्यप्रदेश में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं। इसका असर रात…