बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Spread the love

दरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को कल गिरफ्तार किया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेज और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी से करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ भी की। इस मामले में संलिप्त एक अन्य भी पुलिस के रडार पर है। जल्द ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर सकती है।

इस मामले में पुलिस ने 12 जुलाई को बीकेटीसी के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया था, वह अभी न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी कारागार में है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने थाली भेंट गणना कक्ष की विभिन्न तिथियों की सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए। विवेचना में सामने आया कि थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान ने प्रमोद नौटियाल के साथ मिलकर चढ़ावे की चोरी का आपराधिक षड्यंत्र रचा। वह 30 जून को ही सेवानिवृत्त हुआ था।

 

करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई
सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 और 29 जून को राजेंद्र चौहान कई बार 500 रुपये के नोटों की गड्डियां, दान सामग्री और आभूषण अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने शुक्रवार को राजेंद्र चौहान को ज्योतिर्मठ से पूछताछ के लिए बदरीनाथ थाना लाकर गिरफ्तार किया। उससे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई।

जांच के पर्यवेक्षक/पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ चल रही है। मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  PM Modi- 'विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथ', मैसूर से PM मोदी का युवाओं को बड़ा संदेश
  • Related Posts

    Weather: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveशनिवार को भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में…


    Spread the love

    अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, 2 मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणा में अब जीवन के अंतिम चरण में इलाज से जुड़े फैसलों के लिए नई कानूनी व्यवस्था लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद…


    Spread the love