बदरीनाथ हाईवे: बोल्डर गिरने से कई जगह से हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे |

Spread the love

बदरीनाथ हाईवे: बोल्डर गिरने से कई जगह से हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे |

उत्तराखंड में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद हो गया है। जिसके चलते सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं। तोताघाटी , सफेद पहाड़ और विष्णु प्रयाग में हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर गिरे हैं। हाईवे पर सड़क का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे रास्ता बंद है। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

एनएच द्वारा जेसीबी से लगातार मलबा हटाने का काम जारी है। थाना प्रभारी महिपाल सिह रावत का कहना है कि के अनुसार, वाहन चालकों को लगातार सावधानी से चलने की हिदायत दी जा रही है।

बता दें कि प्रदेश में शनिवार को 142 मार्ग बंद हुए। लोगों को मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जबकि 56 मार्ग शुक्रवार से बंद थे। लोनिवि ने इसमें से 89 मार्ग को खोल दिया। इसके बाद भी 109 सड़क बंद हैं। इसमेें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और सात राजमार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 11 मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 88 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

उधर, प्रदेश में मौसम बिगड़ने की वजह से खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को रविवार को किसी भी तरह की यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया। जो यात्री जहां हैं वहीं रहें।

और पढ़े  नैनीताल/भवाली- कैंची धाम के पास सैलानियों की कार में लगी आग, वाहन जलकर खाक

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *