बब्बर शेर ने उड़ाई नींद- छुट्टी नहीं मिली तो मजदूरों ने AI से वीडियो बनाकर कर दी वायरल, सकते में वन विभाग

Spread the love

ठेकेदार ने श्रमिकों को छुट्टी नहीं दी तो मजदूरों ने एआई से बब्बर शेर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं किसी ने पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे वायरल कर दिया जिससे वन विभाग भी सकते में आ गया। जांच में पता चला कि काम से छुट्टी न मिलने पर मजदूर ने यह कारनामा किया था। ऐसे में एआई बब्बर शेर को ढूंढने के लिए वन विभाग सवालों के जंगल में भटकता रहा।

यमकेश्वर के माला गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धन्वंतरी धाम में बब्बर शेर दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखते ही लोग घरों में दुबक गए, मोबाइल कैमरे चालू हो गए और जंगल से लेकर गांव तक शेर आया… शेर आया… की चर्चाएं शुरू हो गईं। मजेदार बात यह रही कि वीडियो इतना असली लग रहा था कि खुद ठेकेदार भी उसे देखकर दंग रह गया और गांव में शेर आने की पुष्टि तक कर दी। डर का ऐसा माहौल बना कि काम कर रहे श्रमिकों ने कुछ दिन के लिए घर लौटने की बात कह दी। नतीजा ये रहा कि काम पूरी तरह ठप, इधर वायरल वीडियो ने वन विभाग की नींद भी उड़ा दी।

 

अधिकारी माथा खुजाते रहे कि बब्बर शेर इस इलाके में पाया ही नहीं जाता, वह आखिर धन्वंतरी धाम कैसे पहुंच गया। सवालों के जंगल में वन विभाग भटकता रहा। शनिवार को जब लालढांग रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व की टीमें मौके पर पहुंचीं और श्रमिकों से पूछताछ की गई, तो शेर की दहाड़ की सच्चाई सामने आई। पता चला कि न शेर आया था, न जंगल हिला था, बस मजदूरों को छुट्टी नहीं मिल रही थी।
 

और पढ़े  देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

दरअसल, श्रमिकों ने ठेकेदार से छुट्टी मांगी, लेकिन जब छुट्टी नहीं मिली तो एक मजदूर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से शेर की फोटो, वीडियो बना डाली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। फिर क्या था, एआई का शेर पूरे गांव में दहशत मचाने लगा।

अब हालात यह हैं कि शेर गायब है, जंगल शांत है और वन विभाग राहत की सांस ले रहा है। वहीं, अब आज के दौर में छुट्टी पाने के लिए लोग बीमारी नहीं, बल्कि एआई से शेर बना रहे हैं। मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई थी। पता चला कि काम से छुट्टी न मिलने पर मजदूर ने फर्जी फोटो वायरल किया था।
– सुधीर कुमार, एसडीओ, लैंसडौन वन प्रभाग।


Spread the love
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love