अयोध्या- सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी अपने पति की लंबी उम्र

 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अयोध्या शहर के रामनगर कॉलोनी की सिंधी समाज की सुहागिन महिलाओ ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया।सुहागिनों ने सुबह सरगी खा कर व्रत रखा।और ईश्वर से अपने पति की लम्बी आयु उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। करवाचौथ पर्व के पावन अवसर पर मंदिर मे पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों सुहागिन महिलाये सज धज कर पूजा की थाली सजा कर मंदिर पहुंची और पूजा पाठ कर अपने पति की लम्बी आयु, उत्तम स्वास्थ,सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना किया और शिव जी की आरती कर चंद्र दर्शन कर अपने पति के हाथो से जल पी कर व्रत तोड़ा और पति से आशीर्वाद लिया..राम नगर के रहने वाले आकाश भारती ने भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और चंद्र दर्शन करने के बाद पति पत्नी ने एक दूसरे को जल पीला कर व्रत तोड़ा। और ईश्वर से एक दूसरे की लम्बी आयु की कमना किया।

और पढ़े  UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP: 181 सीटों के दावे से 125 तक आई कांग्रेस, राहुल-अखिलेश मिलकर लेंगे अंतिम फैसला, मसूद फिर हमलावर

    सपा के साथ सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता…