अयोध्या: बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, इस दिन होगी बैठक

Spread the love

 

 अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर को मणिराम छावनी में दोपहर तीन बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। बैठक में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ समारोह की तैयारियों पर चर्चा होगी।
इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ, डा. अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन मिश्र, केंद्र, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और डीएम  सहित अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

जन सुविधाओं पर भी मंथन होगा

इससे पहले ट्रस्ट की बैठक अगस्त माह में हुई थी। इसमें मंदिर निर्माण के आय व्यय पर व्यापक चर्चा हुई थी। इस बार की बैठक में मंदिर के द्वितीय तल की अद्यतन स्थिति के साथ ही परकोटा निर्माण, ट्रस्ट की ओर से दर्शनार्थियों को दी जाने वाली जन सुविधाओं पर भी मंथन होगा।

Spread the love
और पढ़े  CM का सख्त फरमान-जमा किया पेट्रोल-डीजल और गैस तो होगी सख्त कार्रवाई,नहीं है प्रदेश में कमी
  • Related Posts

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love