अयोध्या- वाल्मीकि समाज ने रामलला को भेंट किया सोने का मुकुट

वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी दिल्ली के 52 सदस्यों ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कमेटी की ओर से राम मंदिर में पांच सोने का मुकुट, दो चांदी के छत्र और दो चांदी की गदा भी समर्पित की गई। यह दल विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचा था।

अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर दल का राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व विहिप के शरद शर्मा की ओर से अभिनंदन किया गया। इसके बाद वाल्मीकि समाज के सभी लोग राम मंदिर दर्शन-पूजन करने के लिए गए। राम परिवार की आरती में भी शामिल हुए। सप्त मंडपम में महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में भी समाज के लाेगों ने पूजा-अर्चना की। वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी के सरपंच शरद सांगवान ने बताया कि समाज की ओर से रामलला, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान व महर्षि वाल्मीकि के लिए पांच सोने के मुकट समर्पित किए गए हैं। साथ ही हनुमान जी के लिए दो चांदी की गदा, दो चांदी का छत्र और माना जानकी के लिए सोने की नथ भी समर्पित की गई है। कहा कि वाल्मीकि समाज सनातन धर्म का अभिन्न अंग है। सनातन धर्म में सब समाहित हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता का संदेश देना था।

बांग्लादेश मुद्दे पर संपूर्ण विश्व को हस्तक्षेप करना होगा: आलोक
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि जहां राम की पूजा होती है, वहां वाल्मीकि की भी पूजा होनी चाहिए क्योंकि राम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने में महर्षि वाल्मीकि की सबसे बड़ी भूमिका है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों पर कहा कि यह एक देश का विषय नहीं, बल्कि वैश्विक मानवाधिकार और सभ्य समाज की चेतना से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिस पर संपूर्ण विश्व को एकजुट होकर हस्तक्षेप करना होगा। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद उन सभी देशों की सरकारों से संपर्क कर रही है, जहां हिंदू रहते हैं, ताकि वह बांग्लादेश पर दबाव बनाएं।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…