Ayodhya: पूरे विश्व में गूंजने लगा भगवान राम की भक्ति का क्रेज.

Spread the love

Ayodhya: पूरे विश्व में गूंजने लगा भगवान राम की भक्ति का क्रेज.

भगवान राम की भक्ति का क्रेज अब पूरे विश्व में गूंजने लगा है। विदेशियों में भी रामलला के दर्शन की लालसा जाग उठी है। विदेश से तेजी से रामभक्त अयोध्या पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में कुछ विदेशी महिलाएं रामनगरी पहुंच गईं। वो रामनाम का जाप कर रही थीं और रामनामी चोला पहने थीं। ये महिलाएं भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी।विदेशी महिलाओं में राम के प्रति गजब की आस्था देखी गई। इस मौके पर समूह में रामभजन भी गया जिसके बोल थे- “रघुनंदन राघव राम हरे सिया राम हरे सिया राम हरे। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन, कीर्तन औऱ दीपावली मनाई जाएगी। एक विदेशी महिला साउथ अफ्रीका तो दूसरी महिला लंदन से अयोध्या पहुंची है। सभी रामनगरी पहुंचकर बहुत खुश दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारे राम सबके हैं।


Spread the love
और पढ़े  मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने, अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *