अयोध्या- साकेत महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से नहीं कराया गया छात्र संघ चुनाव,छात्र नेताओं ने जमकर किया हंगामा ।।

Spread the love

अयोध्या में स्थित साकेत महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जा सका इसके कारण छात्र नेताओं में नाराजगी रही इस वर्ष भी छात्र नेताओं के द्वारा चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर साकेत महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था लेकिन किसी भी प्रकार से निर्णय ना होने पर छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। साकेत महाविद्यालय के सामने ही अयोध्या के नेशनल हाईवे को बंद कर सड़क पर ही बैठ गए और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। तो वहीँ साकेत महाविद्यालय प्रशासन के बीच काफी देर तक चली बातचीत के बाद छात्रों के आंदोलन को शांत कराया गया।दरअसल साकेत महाविद्यालय पर छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता अंकुर साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और ताकत महाविद्यालय के से जुड़े अन्य छात्रों के द्वारा चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे हैं जब प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव किया जा सकता है।वही साकेत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अभय सिंह का कहना है कि छात्र संघ चुनाव को लेकर मांग के बाद जिला प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने के लिए पत्र भेज दिया गया था लेकिन प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार से जवाब ना होने के कारण अभी तक चुनाव कराए जाने पर निर्णय नहीं लिया जा सका है लेकिन छात्रों के द्वारा चुनाव को कराए जाने के लिए लगातार दबाव दिया जा रहा था इसकी जानकारी जब उन्हें बताई गई तो वह साकेत महाविद्यालय से मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर जाकर बैठ गए जिसके बाद जिला प्रशासन के बातचीत के बाद 7 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच चुनाव कराए जाने के आश्वासन पर साकेत महाविद्यालय 12 दिसंबर को चुनाव करा जा सकता है एचडी संपूर्ण विवरण प्रशासन को एक-दो दिन में भेज दी जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- पहली बार बदला गया राममंदिर का ध्वज,सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

    Spread the love

    Spread the love  रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धा का विशाल जनसैलाब उमड़ा।ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे।सरयू स्नान और दान को…


    Spread the love

    अयोध्या- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किये, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य

    Spread the love

    Spread the love  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *