अयोध्या- दीपोत्सव में सरयू की महाआरती का बनेगा रिकॉर्ड

Spread the love

अयोध्या- दीपोत्सव में सरयू की महाआरती का बनेगा रिकॉर्ड

रामनगरी में इस बार भी दीपोत्सव दिव्य-भव्य व आकर्षक होगा। 25 लाख से अधिक दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार दीपोत्सव का खास आकर्षण सरयू की महाआरती होगी। सरयू की महाआरती का भी रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। एक साथ 1100 संत-धर्माचार्य व विशिष्ट जनों की मौजूदगी में सरयू की महाआरती होगी।
दीपोत्सव का आयोजन 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक होगा। दीपोत्सव में 10 हजार लोगों को राम की पैड़ी पर बन रहे दर्शक दीर्घा में स्थान दिया जाएगा। दर्शक दीर्घा का निर्माण सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। दीपोत्सव के साक्षी ये दस हजार लोग बन सकेंगे। दीपोत्सव में पहले की तरह 11 झांकिया भी निकाली जाएंगी। साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकलने वाली राम राज्याभिषेक यात्रा में यह झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पूरी अयोध्या नगरी को भव्यता पूर्वक सजाया जाएगा। सरयू तट पर आतिशबाजी होगी। राम की पैड़ी पर लेजर शो का आयोजन होगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर एक सितंबर को होने वाली बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद दीपोत्सव की रूपरेखा तय होगी। शासन से कार्यक्रमों को हरी झंडी मिलने के बाद कार्यक्रमों की तैयारी शुरू होगी। फिलहाल दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *